हरियालो-राजस्थान मिशन’ के तहत जिले में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. जिला पर्यावरण समिति की बैठक खैरथल तिजारा (Khairthal-Tijara) जिला कलक्टर किशोर कुमार (IAS Kishor Kumar District Collector ) की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में खैरथल-तिजारा को हरा-भरा बनाने के लिए ‘हरियालो-राजस्थान मिशन’ (Hariyalo Rajasthan) के तहत आगामी मानसून में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने की योजना पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर किशोर कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण देने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने जिले को आवंटित 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने अधिकारियों को पौधरोपण के लिए तत्काल कार्रवाई करने और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान पौधरोपण के लिए भूमि का चयन, पौधों की उपलब्धता, नर्सरी प्रबंधन, सुरक्षा के लिए बाड़ और ट्री गार्ड, पानी की व्यवस्था, सीएसआर के माध्यम से पौधारोपण और जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान हरियालो-राजस्थान मिशन, नगर निकायों के अपशिष्ट डिस्पोजल, वाहनों से निकलने वाले प्रदुषण, प्लास्टिक उन्मूलन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से संबंधित समस्याओं समस्याओं का ब्यौरा, जिले की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में कार्यक्रमों की योजनाओं, आरा मशीनों एवं अवैध परिवहन के संबंध में चर्चा व समीक्षा की।

मोरों के संरक्षण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने मोरों के संरक्षण व वन क्षेत्रों में अग्नि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएफओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में नो बेग डे पर पर्यावरण एवं वन संरक्षण एक्टिविटी कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, अधिशासी अभियंता आदेश यादव, अधिशासी अभियंता बीड़ा, सहायक अभियंता छत्रपाल, शिक्षा, कृषि सभी नगर निकायों एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते जिला कलक्टर।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More