बिजनौर वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रंगों और उमंगों के त्योहार होली के अवसर पर, बिजनौर वेलफेयर सोसायटी (Bijanaur Welfare Society) की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) का आयोजन किया गया। इस समारोह में भिवाड़ी और धारुहेड़ा में रहने वाले बिजनौरवासियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद कलाकारों ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में, बिजनौर वेलफेयर सोसायटी ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनोज राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सीएमटी ग्रुप के निदेशक सुशील राजपूत व मनोज राजपूत, बिजनौर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश राजपूत, सचिव चेतन स्वरुप सिंह, वित्त सचिव चंद्रशेकर, संगठन मंत्री अमर सिंह, खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (केकेआइए) के अध्यक्ष प्रदीप दायमा, नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद किशन नागर और देवेंद्र लोधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बिजनौर वेलफेयर सोसायटी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में अतिथियों का सम्मान करते आयोजक।

बिजनौर वेलफेयर सोसायटी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर धमाल करते लोग।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More