आशियाना टाउन में महिला मैराथन व स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने दिखाई फिटनेस के प्रति जागरुकता

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के थड़ा गांव स्थित अशियाना टाउन (Ashiana Town) में महिलाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य इंटर-अशियाना महिला मैराथन (Inter Ashiana Women Marathon) का आयोजन किया गया। मैराथन में दो सौ से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो महिलाओं के बीच फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। आशियाना मेंटेनेंस स्टेशन हेड कर्नल नवीन सूरी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और इवेंट टी-शर्ट प्रदान किए गए। मैराथन के बाद, सर्वाइकल कैंसर पर एक स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई, जिसमें डॉ. रेणु ने इस बीमारी की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आशियाना की इवेंट लीडर कुसुम धायल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना है। अशियाना मेंटेनेंस सर्विसेज एलएलपी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More