भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 60 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मचा हड़कंप!

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से रह रहे 60 बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladesh) को धर दबोचा। राजस्थान सरकार (Govt. Of Rajasthan) के निर्देशानुसार चलाए गए इस विशेष अभियान में 25 पुरुष, 24 महिलाएं और 11 बच्चे पकड़े गए हैं। इस धरपकड़ से औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में सनसनी फैल गई है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi, SP Bhiwadi) ने बताया कि अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के निष्कासन के लिए यह सघन अभियान चलाया गया। भिवाड़ी पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे भिवाड़ी, भिवाड़ी फेज तृतीय, चौपानकी, खुशखेड़ा, टपुकड़ा के औद्योगिक इलाकों के साथ-साथ तिजारा, थाना शेखपुर अहीर और जैराली थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने दबिश देकर इन अवैध नागरिकों को पकड़ा।

कर्मचारियों व किराएदारों का कराएं सत्यापन

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जिले के सभी व्यावसायिक संगठनों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति को काम पर रखना या उन्हें किराए पर मकान देना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई से भिवाड़ी में अवैध रूप से रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।

भिवाड़ी में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के साथ भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सत्यनारायण।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More