भिवाड़ी में स्केटिंग सितारों का सम्मान, नाहटा फाउंडेशन ने बढ़ाया हौसला

SHARE:

Sports@ncrkhabar.com/Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में विश्वजीत स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भिवाड़ी (Bhiwadi) , धारूहेड़ा (Dharuhera) और तिजारा (Tijara)के युवा स्केटिंग प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया तथा अपनी कला और गति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) के ट्रस्टी और पार्षद अमित नाहटा जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने कर कमलों से इन होनहार खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रतियोगी बच्चों के चेहरे पर अपनी मेहनत का फल पाकर जो चमक दिखाई दे रही थी, वह खेल के प्रति उनके समर्पण और जुनून की कहानी कह रही थी।
कोच विश्वजीत शर्मा ने इस अवसर पर पार्षद अमित नाहटा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में स्केटिंग को और अधिक प्रोत्साहन देने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने का भी अवसर देती हैं।

विश्वजीत स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि का स्वागत करते आयोजक।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More