बिजली की लाईन से तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भिवाड़ी पुलिस ने ट्रक चालक बनकर फरारी काट रहे दो हजार के ईनामी को पलवल से पकड़ा

SHARE:


Crime@ncrkhabar.com/Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने विद्युत लाइनों से जानलेवा तार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात जाकिर मोटा गैंग के एक शातिर सदस्य को धर दबोचा है। तावडू सदर थाना क्षेत्र (Tawadu Sadar Police Station) के गुणावट का रहने वाला जुबेर उर्फ नांदी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। यह गिरोह 11 हजार केवी और 33 हजार केवी की चालू विद्युत लाइनों से तार काटकर सनसनीखेज चोरियां करने में कुख्यात था। पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस गैंग के सदस्य जुबेर की गिरफ्तारी टपुकड़ा थाने में दर्ज विद्युत तार चोरी के दो मामलों में हुई है, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली है।
टपूकड़ा (Tapukada) के थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi, SP Bhiwadi) के निर्देशानुसार लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं और गुप्त सूचनाएं एकत्रित कर रही थीं। जिला स्पेशल टीम (DST) मेवात क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश कर रही थी। डीएसटी के कांस्टेबल गोपीचंद को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि टपुकड़ा थाने में दर्ज दो विद्युत तार चोरी के मामलों में वांछित 2 हजार रुपये का इनामी बदमाश जुबेर उर्फ नांदी, जो पिछले 7-8 सालों से गाड़ियों पर ड्राइवरी करके फरार है, पलवल की तरफ देखा गया है।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी टपुकड़ा राजीव शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत हरकत में आए और पलवल के पास घेराबंदी कर आरोपी जुबेर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर टपुकड़ा लाया गया। पुलिस अब आरोपी से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके द्वारा अंजाम दी गई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस संगठित अपराध सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके। इस गिरफ्तारी से विद्युत तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है।

भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम की गिरफ्त में आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107
Read More