NCRkhabar.com/Bhiwadi कस्बे के यूआईटी सेक्टर दो स्थित बंगाली समाज के आस्था केंद्र, कालीबाड़ी मंदिर ने सोमवार को अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। पूरे दिन चले धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों का सैलाब उमड़ा, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संकल्प, पुष्पांजलि और पवित्र हवन के साथ हुआ। इसके बाद दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने मां काली की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में विशाल भोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक हिस्सा लिया।
सायंकाल मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों और कीर्तनों से गुंजायमान हो उठा। मां काली की भव्य आरती हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण भावविभोर होकर शामिल हुए। इस अवसर पर कालीबाड़ी ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अपने परिवारों सहित उपस्थिति दर्ज कराई और समारोह के हर पल का आनंद लिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कालीबाड़ी प्रबंधन के साथ-साथ क्रिएटिव क्राफ्टी पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी दिनेश सिंह गौड़, श्री बालाजी सिरेमिक प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग पार्टनर संजय सिंगला व टोनी सिंगला परिवार और अंजलि इंटरप्राइजेज के मालिक प्रवीण झा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था और सफल संचालन में कालीबाड़ी अध्यक्ष टी के चक्रवर्ती और चेयरमैन अमित नाहटा के नेतृत्व में सीनियर मेंबर विश्वजीत सेनगुप्ता, अभिजीत साहा, दिलीप डे, जिमूत गराई, वॉइस चेयरमैन राजबीर दायमा और श्री केशु गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महासचिव प्रवीण कुमार प्रामानिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सूकूल एवं कोर कमेटी के सदस्य राजीब दरिपा, उज्ज्वल भौमिक, असीम मंडल, जय दोस्तीदार, गोकुल मंडल, हेमंत भौमिक, अशोक सरकार, सुकांता साहा, सुमित सरकार, सोमनाथ चटर्जी, अमित कुमार साम, अरबिंदा बेरा, विष्णु गोयल, संजय सिम्हा, सत्या बताब्याल, शंकर दोलुई, उत्तम नाथ, दुलाल मंडल, सौमित्र महतो, सिसिर मलिक, प्रीतिन मजूमदार, तापस पोली, कौस्तव दत्ता, तुषार दास, राजकुमार चौधरी, कार्तिक बेरा, चयन भट्टाचार्य, सर्बानी शंकर मित्रा, अरिजीत चटर्जी, सोमनाथ मिश्रा, दुलाल मंडल, संजीब पारुई, पंचूदेब कर्माकर, बिस्वजीत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस पावन अवसर पर उपस्थित थे।




Users Today : 81
Total Users : 4563195
Views Today : 92
Total views : 4579482



