श्री राजपूत सभा समिति ने शौर्य और सम्मान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई, करणी सेना प्रमुख ने भरी हुंकार

SHARE:

मंगलम पॉवर सिंडिकेट के संचालक दिलीप सिंह सेंगर का स्वागत करते श्री राजपूत सभा के पदाधिकारी।

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी (रजि.), श्री राजपूत महिला जागृति मंडल व श्री राजपूत युवा मंडल की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू (Surajpal Ammu, President Karni Sena) ने कहा कि पहली बार देश के 140 करोड़ की जनता एकजुट होकर देश की एकता-अखण्डता का संदेश दे रहे हैं।  उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के खिलाफ बोलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अम्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह जैसे लोग बहादुर बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।  हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के बयान पर कटाक्ष करते हुए सूरजपाल अम्मू ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों के अंदर शौर्य की कमी नहीं है और वह कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को पस्त कर दिया है। इसलिए बहन-बेटियों पर सवाल उठाने के बजाय उनका मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि जब ओवैसी जैसा आदमी जब तुम्हारी लाईन पर बोलने लगा तो समझो देश मे बदलाव आ गया है। जो ओवैसी पन्द्रह मिनट के लिए पुलिस हटा लो हम यह कर देंगे, वह आज कह रहा है कि मोदी जी ने पाकिस्तान को सबक सिखाकर अच्छा काम किया है। कार्यक्रम को तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, हरियाणा के पूर्व मंत्री संजय सिंह व भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान राजपूत समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री राजपूत सभा भिवाड़ी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महासचिव संजीव सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष राम सिंह राजावत, कार्यक्रम संयोजक लाखन सिंह राठौड़, करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत, सीएमटी ग्रुप के डायरेक्टर सुशील राजपूत, यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष राजेश यादव, मंगलम पॉवर सिंडिकेट के संचालक दिलीप सिंह सेंगर व बिजनौर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते करणी सेना प्रमुख सूरजपाल अम्मू।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More