
Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi/New Delhi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी (Modern Public School) के प्रधानाचार्य पी.के. साजू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनिकनेक्ट द्वारा ‘आउटस्टैंडिंग प्रिंसिपल ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह नई दिल्ली के ‘द ललित’ होटल में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। पी.के. साजू को यह सम्मान उनके द्वारा विद्यालय में लाए गए सकारात्मक बदलाव, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों के सम्मान में दिया गया है। उनके नेतृत्व में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुआ है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात पी.के. साजू ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का फल है। उन्होंने कर्मठ शिक्षकों, अनुशासित छात्रों, सहयोगी अभिभावकों और दूरदर्शी प्रबंधन समिति का आभार जताया, जिनके निरंतर समर्थन और अटूट विश्वास ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को साकार किया है।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और भी अधिक उत्साह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
यह सम्मान मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी द्वारा शिक्षा की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक और प्रगतिशील प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है। यह विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है। पी.के. साजू की इस शानदार उपलब्धि पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है। यह सफलता निश्चित रूप से विद्यालय को भविष्य में और भी प्रेरणादायक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


Users Today : 86
Total Users : 4563200
Views Today : 98
Total views : 4579488



