
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के नए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) प्रशांत किरण का छठ पूजा सेवा समिति, यूआईटी सेक्टर पांच, भिवाड़ी की ओर से गुरुवार को एसपी कार्यालय में स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी का अभिनंदन किया और उन्हें भिवाड़ी में उनके कार्यकाल के दौरान हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले और सीकर जिले से स्थानांतरित होकर आए एसपी प्रशांत किरण ने इस अवसर पर छठ पूजा समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह स्वागत समारोह समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता (अभिमन्यु इंजीनियरिंग) के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें चंद्रमा सिंह, अशोक तिवारी, विनय झा, सोनू यादव, राजकुमार और रतन मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने एसपी के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भिवाड़ी में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।


Users Today : 107
Total Users : 4563221
Views Today : 123
Total views : 4579513



