
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन को औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों का भारी समर्थन मिल रहा है और लोग. उनका फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में उद्यमियों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन का जोरदार स्वागत किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष का पद सेवा का होता है, जिसका उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का समाधान करना है, न कि व्यक्तिगत लाभ उठाना। उन्होंने वर्तमान कहा कि अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो सभी को साथ लेकर चले और उद्यमियों को उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट न लेना पड़े। मित्तल ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बीएमए के सदस्य न होने वाले उद्यमियों की भी मदद की थी। मित्तल ने जसवीर सिंह को उनके पुराने वादे की भी याद दिलाई। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह ने पिछली बार अध्यक्ष बनने से पहले वादा किया था कि वह अगला चुनाव मुकेश जैन के लिए छोड़ देंगे और उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे लेकिन इसके बावजूद जसवीर सिंह ने अपना पद नहीं छोड़ा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, पानी, बिजली और गंदगी जैसी बुनियादी समस्याओं को भी उजागर किया और वादा किया कि मुकेश जैन के नेतृत्व वाली नई टीम इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी।

मुकेश जैन ने किया सभी के लिए दरवाजे खुले रखने का वादा


Users Today : 15
Total Users : 4580059
Views Today : 36
Total views : 4602122



