
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के काली खोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर पर शनिवार से शुरू होकर तीन दिनों तक चलने वाले लक्खी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में 6 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले की शुरुआत शनिवार से होगी और यह सोमवार तक चलेगा।

पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। जेबकतरों और अन्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए डी.एस.टी. और जिला विशेष शाखा के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा पूरे मेले की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग काली खोली और मिलकपुर मंदिरों के कंट्रोल रूम के साथ-साथ जिला भिवाड़ी पुलिस नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तीन शिफ्टों में तैनात किया गया है, जिसमें अतिरिक्त होमगार्ड और स्वयंसेवक भी शामिल हैं।

पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी
पुलिस की ओर से जारी एडवाईजरी में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सोने की चैन, मंगलसूत्र, कानो के कुण्डल, झुमकी इत्यादि नहीं पहनकर आने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि मेले में पर्स नहीं ले जायें हो सके तो अपने वाहन में ही रखें तथा छोटे बच्चों की शर्ट पर पता व फोन नंबर पिन कर लगायें ताकि गुम होने पर पहचान की जा सकें।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करें कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति मिलने पर तुरन्त मेला नियत्रंण कक्ष 8764874176 या पुलिस कन्ट्रॉल रूम नम्बर 100, 8764874393, 01493-294100 पर सूचना देखें। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे/लोभ/प्रलोभन में नहीं आवे अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है।
पुलिस लाईन भिवाड़ी से पहले ही भण्डारा लगाया जायें। पुलिस लाईन, भिवाड़ी रोड से बाबा मोहनराम मंदिर तक भण्डारा नहीं लगाने दिया जायेंगा। भण्डारा लगाने वाले सभी व्यस्थापक अपने साथ डस्टबिन रखेगें किसी तरह का कचरा नहीं फैलायेगें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेंगी। भण्डारा रोड के साईड़ में खाली जगह पर ही लगाया जायें ताकि आवागमन बाधित नहीं हों। भण्डारा में भोजन की शुद्धता व स्वच्छता बनाये रखें। इसके अलावा दुकानें रोड तथा फुटपाथ पर नही लगाई जावें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेंगी तथा खाने पीने की दुकान लगाने वाले अपने साथ डस्टबिन रखेगें और कचरा नहीं फेलायेगें।
किसी तरह का अशुद्ध खाद्य पदार्थ मिलता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेंगी।
गैस सिलेण्डर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग मंदिर परिसर में अनुमत नहीं होगा। “कोई व्यक्ति दुकान लगाने के नाम पर रूपये की मांग करता है, तो मेला नियंत्रण कक्ष 8764874176 या पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 100, 8764874393, 01493-294100 पर सूचना दें ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकें”।
मेला स्थल पर बनाया गया कंट्रोल रूमः-
मेला स्थल पर कट्रॉल रुम बनाया गया है। जिसके लिए अलग से मोबाइल नम्बर (8764874176) जारी किये गये है।कोई यदि किसी परिवारजन से कोई भी बच्चा/व्यक्ति मेले में गुम हो जाये या किसी भी व्यक्ति को गुमशुदा बच्चा/व्यक्ति मिले तो मेला कट्रॉल रुम पर सम्पर्क करें।

Post Views: 563
Users Today : 90
Total Users : 4563204
Views Today : 104
Total views : 4579494



