25 साल का जश्न: भिवाड़ी में यादव समाज ने 300 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. यादव समाज समिति, भिवाड़ी (Yadav Samaj Samiti Bhiwadi) ने अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई। इस खास मौके पर नगीना गार्डन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 300 यदुवंशी बच्चों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रविवार शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चले इस समारोह में तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi, MLA Tijara) ने अध्यक्षता की। हालांकि, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे कुछ कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।


प्रेरणा से भरा रहा माहौल

कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें अध्यात्म गुरु साध्वी पुष्पा शास्त्री, स्वामी समर्पणनंद महाराज, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव (Dr Jaswant Yadav MLA Bahrod), पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव और प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र यादव जैसे कई प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर आईएएस उत्कर्ष यादव और आईआरएस नेहा यादव ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आग्रह किया।

“यादव गौरव” और “शिक्षा गौरव” सम्मान

समारोह में 105 यदुवंशी प्रतिभाओं को “यादव गौरव” अवार्ड से नवाजा गया। इनमें वे अधिकारी शामिल थे जो विभिन्न सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यदुवंशी बच्चे शामिल थे। इन सभी को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा और धारूहेड़ा क्षेत्र के करीब 200 मेधावी विद्यार्थियों को “शिक्षा गौरव” अवार्ड दिया गया। ये वे छात्र-छात्राएं थीं, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भी अतिथियों ने खूब सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देतीं स्कूली छात्राएं

एकता और समाज सेवा का संदेश

साध्वी पुष्पा शास्त्री और स्वामी समर्पणनंद जी महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचनों से युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा का महत्व समझाया। वहीं, विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने यादव समाज की एकजुटता और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
यादव समाज समिति के अध्यक्ष सत्यवीर यादव और महासचिव सुभाष यादव ने बताया कि समिति पिछले 25 सालों से शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक नत्थूराम यादव, अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण यादव, वीरेंद्र मास्टर, पूर्व अध्यक्ष सरजीत यादव, रघुवीर यादव, सुभाष यादव, डीके यादव, राजवीर यादव बिट्टू, उपाध्यक्ष राजेश यादव, विक्रम यादव, राजू जैलदार, राजाराम यादव, अरुण वीर यादव, ओ पी यादव, हर्ष यादव, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, ब्रह्मप्रकाश यादव, राजेश यादव, लाल सिंह यादव, पूर्ण सिंह एडवोकेट, आर एस यादव,राजवीर यादव, आर पी यादव,सुरेंद्र यादव, अनूप यादव सहित समस्त कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राव विपिन नाहरखेडा एवं आकांक्षा यादव ने किया।

 

यादव समाज भिवाड़ी की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते विधायक महंत बालकनाथ व यादव समाज के अध्यक्ष सत्यवीर यादव एवं अन्य अतिथि

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 5 5 2 6
Users Today : 88
Total Users : 155526
Views Today : 104
Views This Year : 72690
Total views : 245110
Read More