
Ncrkhaabar@Bhiwadi. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भिवाड़ी शाखा ने शुक्रवार को उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलं चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, बी-152 भगत सिंह कॉलोनी में सुबह 7:30 बजे किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आईएमए भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉ रूप सिंह और डॉ नीरज अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता को नमन किया। इसके बाद देशभक्ति भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के लिए कर्तव्यनिष्ठा और एकता का संदेश देता है। हम सबको मिलकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।”कार्यक्रम में सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।समारोह मे शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे ।

Users Today : 204
Total Users : 4575954
Views Today : 251
Total views : 4596818



