टपूकड़ा में युवक की हत्या पर बवाल, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, बाजार बंद

SHARE:

crime@ncrkhabar.com टपूकड़ा थाना क्षेत्र के दांगनहेड़ी गांव में गुरुवार रात युवक सोनू शर्मा की हत्या के बाद शुक्रवार को आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टपूकड़ा थाने का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने के अंदर तक पहुंच गए और हंगामा किया। हत्या के विरोध में कस्बे की अधिकांश दुकानें बंद रही।

वारदात कैसे हुई

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे मृतक सोनू का चचेरा भाई महेंद्र पुत्र टेकचंद बलजीत के साथ मोटरसाइकिल से झोपड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में ग्राम बुरहेड़ा निवासी जैला उर्फ राजबीर मिला, जिसके कपड़े खून से सने हुए थे और पास में उसका टेंपो खड़ा था। उसने बताया कि वह, मक्खन, कश्मीर और रज्जाक सोनू के साथ शराब पी रहे थे। महेंद्र मौके पर पहुंचा तो सोनू खून से लथपथ हालत में खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुस्से में ग्रामीण, दुकानें बंद

घटना के बाद दांगनहेड़ी और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। शुक्रवार सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए। कस्बे की अधिकांश दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं नामजद चारों आरोपी—जैला उर्फ राजबीर, मक्खन, कश्मीर और रज्जाक की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More