भिवाड़ी फैज थर्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अण्डों से भरी पिक-अप चोरी का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar.comhiwadi. भिवाड़ी फैज थर्ड थाना पुलिस ने हरचन्दपुर क्षेत्र से अण्डों से भरी पिक-अप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई अण्डों से भरी पिक-अप, घटना में प्रयुक्त एक अन्य पिक-अप और बोलेरो गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी अलीजान और जुबेर पहले भी चोरी की वारदातों में लिप्त रह चुके हैं।

थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि परिवादी मवासी राम गुर्जर निवासी मिलकपुर गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात उसका चालक मानसिंह गुर्जर अण्डों से भरी बोलेरो पिक-अप लेकर हरचन्दपुर स्थित बन्टी कैमिकल्स के सामने सुरक्षित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर आया था। अगले दिन सुबह जब चालक मौके पर पहुंचा तो गाड़ी वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और सुराग जुटाने शुरू किए। 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कहरानी फैक्ट्री एरिया में घूम रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कहरानी रेलवे लाइन अंडरपास के पास बोलेरो को रोका। गाड़ी में बैठे दो संदिग्धों ने अपना नाम अलीजान निवासी पुन्हाना और जुबेर निवासी राप थाना कैथवाड़ा जिला डीग बताया।

जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की और बताया कि वे दिन में सुनसान पड़ी फैक्ट्रियों व गोदामों की रेकी करते और रात में मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई अण्डों से भरी पिक-अप, घटना में प्रयुक्त एक अन्य पिक-अप और बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली। आरोपी जुबेर के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More