भिवाड़ी में नाले जाम और सड़कों पर भरा फैक्ट्रियों का गंदा पानी, बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.

मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे का हाल बेहाल कर दिया। नाले जाम होने और औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़े गए गंदे पानी के चलते प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में लबालब पानी भर गया। आलम यह रहा कि कई जगह सड़कों ने नाले का रूप ले लिया और लोग घरों से बाहर निकलने में भी परेशान होते रहे।

अलवर बायपास, भगत सिंह कॉलोनी, पार्श्वनाथ मॉल, रिलेक्सो चौक और बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे यातायात लंबे समय तक बाधित रहा। वहीं बाजारों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दफ्तरों के बाहर जमा पानी से आमजन का रोजमर्रा का कामकाज ठप पड़ गया।

जल निकासी के दावे बने खोखले

हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन ने बरसात से पहले जल निकासी की तैयारियों के दावे किए थे, लेकिन थोड़ी सी बारिश ने ही इन दावों की हकीकत उजागर कर दी। नागरिकों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई न होने और फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं।

बीमारियों का खतरा

गली-मोहल्लों में जमा गंदे पानी और कीचड़ से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। वहीं काला पानी और बदबू से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804
Read More