टपूकड़ा उपखंड में भारी वर्षा की चेतावनी के बीच कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों में 3 सितंबर को अवकाश घोषित

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. मौसम विभाग द्वारा जारी अति वर्षा की चेतावनी और संभावित भारी बारिश को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने उपखंड टपूकड़ा के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत यह आदेश जारी किया है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह अवकाश केवल कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर लागू होगा, जबकि विद्यालय और आंगनवाड़ी स्टाफ अपने नियमित कार्यकलाप जारी रखेंगे।

उन्होंने उपखंड टपूकड़ा के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आदेश की अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र अवकाश के दौरान संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलक्टर ने सभी अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं पूर्वानुमान को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि यह कदम विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More