
ncrkhabar@newdelhi. देश की सबसे बड़ी न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एवं डिजिटल संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा को एक बार फिर प्रेसिडेंट चुना गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025-26 कार्यकाल के लिए की गई है। 19 सितम्बर 2025 को हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नई टीम में अहम चेहरे और पद
प्रेसिडेंट: रजत शर्मा, चेयरमैन – इंडिया टीवी
वाइस-प्रेसिडेंट: एम.वी. श्रेयाम्स कुमार, एमडी – मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग
ऑनरेरी ट्रेज़रर: अनुराधा प्रसाद शुक्ला, चेयरपर्सन एवं एमडी – न्यूज़24 ब्रॉडकास्ट इंडिया
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
राहुल जोशी – एमडी, नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
कली पुरी भंडाल – वाइस-चेयरपर्सन एवं एमडी, टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
अनिल कुमार मल्होत्रा – एडवाइज़र, ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड
ध्रुब मुखर्जी – डायरेक्टर, एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
आई. वेंकट – डायरेक्टर, ईनाडु टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड
राहुल कंवल – सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ, NDTV
महेश कुमार राजारामन – एमडी, सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड
रोहित गोपाकुमार वेलोली – सीईओ (टीवी डिवीजन), बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड
सेक्रेटरी जनरल
एनी जोसेफ अपनी भूमिका सेक्रेटरी जनरल के तौर पर जारी रखेंगी।
सर्वसम्मति से बनी नई टीम
NBDA ने पुष्टि की है कि सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गई हैं और ये तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। मीडिया जगत के बड़े चेहरों के शामिल होने से यह नई कार्यकारिणी आने वाले कार्यकाल में संगठन की रणनीतियों और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



