श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड को मिला भिवाड़ी गौरव सम्मान, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा से ग्रहण किया सम्मान

SHARE:

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भिवाड़ी गौरव सम्मान लेते श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिट के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी ।

Business@ncrkhabar.com. कस्बे के अरावली विहार स्थित मेला ग्राउंड पर आयोजित 12वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 के दौरान आयोजित भिवाड़ी गौरव सम्मान समारोह में ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड को उनके औद्योगिक और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से यह सम्मान एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा से ग्रहण किया।

समारोह में उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी और बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव भी मौजूद रहे।

अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मान

भिवाड़ी गौरव सम्मान लेते भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा।

इस अवसर पर शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टपूकड़ा की प्रिंसिपल नीलम यादव और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा को भी भिवाड़ी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भारत आज सुई से लेकर लड़ाकू विमान तक का निर्माण कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों का अहम योगदान है। उन्होंने श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी न केवल रोजगार सृजित कर रही है, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले ऑटोमोबाइल पार्ट्स के निर्यात से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी प्रदान कर रही है।

 

औद्योगिक विकास को नई दिशा

उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने कहा कि बेहतर रोड कनेक्टिविटी और सरकारी नीतियों से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भिवाड़ी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनेगा और इसमें श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड जैसी कंपनियों की भूमिका निर्णायक होगी।

युवाओं के लिए प्रेरणा

तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी और बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड जैसी कंपनियों की सफलता और नीलम यादव जैसे शिक्षाविदों की उपलब्धियां नए उद्यमियों और छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।

भिवाड़ी की औद्योगिक पहचान

भिवाड़ी गौरव सम्मान ने यह संदेश दिया कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत उद्योग, शिक्षा संस्थान और सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, प्रिंसिपल नीलम यादव और अमित नाहटा को मिला यह सम्मान पूरे भिवाड़ी औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र की उपलब्धि है।

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भिवाड़ी गौरव सम्मान लेती एमपीएस की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 7 8 0 1
Users Today : 278
Total Users : 147801
Views Today : 335
Views This Year : 63206
Total views : 235626
Read More