मुर्गों की लड़ाई पर सट्टेबाजी: 17 जुआरी गिरफ्तार, 1.40 लाख नकद और 9 मुर्गे जब्त

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. तिजारा थाना क्षेत्र के लादिया गांव की पहाड़ियों पर अवैध मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 40 हजार 790 रुपए नकद, 9 मुर्गे और कई वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश, भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के सुपरविजन और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह के नेतृत्व में की गई। वहीं इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड तौफीक निवासी लादिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

लादिया की पहाड़ी पर हो रही थी मुर्गों की लड़ाई

डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को पेटा ऑर्गेनाइजेशन से सूचना मिली थी कि लादिया गांव की पहाड़ी पर अवैध रूप से मुर्गों की लड़ाई कराई जा रही है और उस पर भारी दांव लगाए जा रहे हैं। जानकारी की पुष्टि के लिए सीडीटी तिजारा टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना सही पाए जाने पर थाना टपूकड़ा पुलिस टीम हनुमान सहाय के नेतृत्व में दबिश दी गई। वहां करीब 20–30 लोग मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलते दिखे। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग निकले, लेकिन 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में असलम और जुबेर निवासी सुडाका (नूंह, हरियाणा), इकराम निवासी करावल नगर (दिल्ली), अहमद निवासी खातीवास (राजस्थान), लियाकत निवासी चामरोदा (राजस्थान), इलियास निवासी झांडा (पलवल, हरियाणा), सुब्बन निवासी खातीवास (राजस्थान), जुन्नी निवासी कलियाकी (नूंह), गौरव निवासी नरहावली (फरीदाबाद), सुरज निवासी वल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सचदेव निवासी बूढी बावल (राजस्थान), शशिकान्त निवासी पिरथला (पलवल), जमील निवासी रनियाला खुर्द (पलवल), इन्नस निवासी चिला (नूंह), कासम निवासी जलालपुर (नूंह), निक्कू निवासी वल्लभगढ़ (फरीदाबाद) और जीते निवासी वल्लभगढ़ (हरियाणा) शामिल हैं। किसी भी आरोपी के पास जुआ खेलने का वैध लाइसेंस नहीं मिला।

ऐसे खेला जाता है मुर्गों का खेल

डीएसपी ने बताया कि मुर्गों की लड़ाई (कॉक फाइट) में पहले मुर्गों को पानी में नशे जैसा पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता है ताकि वे ज्यादा आक्रामक हो जाएं। इसके बाद उन्हें लगभग 20×20 के कमरे में भिड़ा दिया जाता है। हारने वाले मुर्गे पर लगाए गए पैसे जब्त कर विजेता मुर्गे के मालिक को दे दिए जाते हैं। अक्सर एक लड़ाई पर लाखों रुपए का दांव लगता है।

पुलिस की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना टपूकड़ा पुलिस जाप्ता, शेखपुर अहीर थानाधिकारी लोकेश मीणा, सीडीटी तिजारा टीम और पुलिसकर्मी ओमप्रकाश, कुलवीर, विष्णु व इकबाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब फरार मास्टरमाइंड तौफीक की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 9 5 4 6
Users Today : 274
Total Users : 149546
Views Today : 314
Views This Year : 65257
Total views : 237677
Read More