कांग्रेस नेता इमरान खान व उनके परिजनों पर मकान ढहाने का आरोप, परिजनों ने बताया झूठा – पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com/Bhiwadi। तिजारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके इमरान खान और उनके परिजनों पर मारपीट व मकान ढहाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, इमरान खान के परिवार ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए परस्पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस सतर्कता बरतते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।खिदरपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र शरीफ मोहम्मद ने भिवाड़ी फेज थर्ड थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे इमरान खान अपने भाइयों और 20–25 समर्थकों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और उनका 30 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस दौरान घर का सामान लूट लिया गया और चारदीवारी गिराकर कब्जा जमा लिया गया। आरिफ का कहना है कि विरोध करने पर उनके परिवार से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।वहीं, इमरान खान के परिजनों का कहना है कि विवादित जमीन उनका हिस्सा है और पीड़ित पक्ष ने जबरन कब्जा कर रखा था। वे समझाइश करने पहुंचे तो विरोधियों ने हमला कर झगड़ा खड़ा कर दिया।

भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके का मुआयना किया गया है और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More