भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (BIIA) में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, महंत बालकनाथ बोले—“संगठित उद्योग ही सशक्त राष्ट्र का आधार”

SHARE:

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते व स्मारिका ‘उड़ान’ का लोकार्पण करते महंत बालकनाथ एवं बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लांबा।

Business@ncrkhabar.com-Bhiwadi. भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (BIIA) के कहरानी स्थित परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने स्मारिका ‘उड़ान – उद्योग की नई दिशा’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ ने की, जबकि बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में समारोह गरिमामय माहौल में हुआ। समारोह में करीब 800 उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण हो उठा। अतिथियों का स्वागत शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। बीआईआईए के मानद सचिव हरीश गौड़ ने स्वागत भाषण में एसोसिएशन की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीआईआईए औद्योगिक हितों की रक्षा, MSME इकाइयों के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

विधायक महंत बालकनाथ एवं BIIA अध्यक्ष ने किया स्मारिका ‘उड़ान’ का लोकार्पण,

कार्यक्रम के दौरान स्मारिका ‘उड़ान – उद्योग की नई दिशा’ का विमोचन विधायक महंत बाबा बालकनाथ ने किया। महंत बालकनाथ ने कहा भिवाड़ी को राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बताते हुए कहा कि “राज्य सरकार भिवाड़ी की समस्याओं के समाधान और विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।” उन्होंने विशेष रूप से अलवर बाईपास क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बीड़ा सीईओ आईएएस अतुल प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार उद्योगों की समस्याओं के स्थायी समाधान और विकासोन्मुखी नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने बीआईआईए के प्रयासों की सराहना करते हुए उद्योगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

 

बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठित उद्योग ही सशक्त राष्ट्र का आधार हैं।” उन्होंने भिवाड़ी की औद्योगिक प्रगति को असंभव को संभव करने की मिसाल बताते हुए कहा कि बीआईआईए का लक्ष्य भिवाड़ी को “स्मार्ट, सस्टेनेबल और सशक्त इंडस्ट्रियल सिटी” के रूप में विकसित करना है।

समारोह में बीआईआईए के मानद संरक्षक हरीराम शर्मा, रामप्रकाश गर्ग, सतिंदर सिंह चौहान, संस्थापक सदस्य सुरेश अग्रवाल, विपिन चौधरी और जे.एन. सोंधी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष बी.एम. अग्रवाल, मनीत सिंह बिर्स, आर.के. भारद्वाज, गिरीश शर्मा, संजय खन्ना, योगराज सिंह और कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन मानद संरक्षक हरीराम शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और उद्योग प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More