संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में बिखरी दीपोत्सव की छटा, नन्हें विद्यार्थियों ने नृत्य व भजनों से रचा भक्ति का माहौल

SHARE:

Education@ncrkhabar.com-Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में दीपोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरे परिसर में दीपों की जगमगाहट और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया  दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्रीराम दरबार पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। जैसे ही दीपों की लौ प्रज्वलित हुई, विद्यालय का हर कोना भक्ति और आनंद से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा द्वितीय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण श्रद्धा व भक्ति से भर गया। प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीपावली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेम, सौहार्द और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शिक्षिका मेनका शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने का प्रेरक संदेश दिया। वहीं कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय के संगीत वर्ग ने श्रीराम भक्ति से ओत-प्रोत मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे समूचा सभागार भक्तिभाव से गूंज उठा। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजल चारण, वंशिका, दीशा गुप्ता और आभा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे के साथ मिठास भरे पलों को साझा किया। दीपोत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 2 6 4 7 5
Users Today : 300
Total Users : 126475
Views Today : 364
Views This Year : 35105
Total views : 207525
Read More