
Business@ncrkhbar.com-Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को दिवाली पूजन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन से की गई। पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण छा गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी उद्योगपतियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में उन्नति, सौहार्द और आर्थिक प्रगति की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक रूप से दीप जलाकर दीपोत्सव का आनंद लिया गया। पूजन समारोह में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपकोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मेहर चंद देशवाल, राजीव रंजन, अजीत देशवाल और मेहर चंद प्रजापत सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457



