
ncrkhabar@Bhiwadi. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भिवाड़ी में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाछठ पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी है और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न होगा। शहर के घाटों पर सफाई, सजावट और पूजन सामग्री की तैयारी में भक्तजन जुटे हैं। इस साल शहर के युवा भी अब इस पारंपरिक पर्व की महत्ता को अपनाते हुए पहली बार व्रत रख रहे हैं। यूआईटी सेक्टर 5 निवासी एस . एस. एंटरप्राइजेज के संचालक संतोष सिंह ने बताया कि यह उनके जीवन का एक विशेष अवसर है, क्योंकि वे पहली बार छठ व्रत रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “बचपन से घर में छठ पूजा का महत्व देखते आए हैं, लेकिन इस बार मन में गहरी श्रद्धा जागी। छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मसंयम और आस्था की परीक्षा है।” संतोष ने छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की।

वहीं, युवा उद्यमी व वैष्णवी इंटरप्राइजेज के संचालक मनीष तिवारी ने भी पहली बार व्रत रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आत्मिक शुद्धि और जीवन में अनुशासन का प्रतीक है। “मैंने छठी मईया से प्रार्थना की है कि हमारे घर-परिवार और उद्योग में सुख-शांति बनी रहे तथा सभी के जीवन में प्रगति हो,” उन्होंने कहा। उनका मानना है कि छठ पूजा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और भक्ति का संगम है, जो व्यक्ति के जीवन में संतुलन और श्रद्धा का नया अध्याय जोड़ता है।


Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



