
NCRKHABAR@BHIWADI. कांग्रेस नेता ईमरान खान के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अफवाह फैलाने और धार्मिक नफरत भड़काने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने तिजारा पुलिस थाने में कांग्रेस नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करवाया है। उधर कांग्रेस नेता ईमरान खान ने मामले को झूठा बताते हुए कहा कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने तिजारा थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
यह है पूरा मामला
गत विधानसभा चुनाव में तिजारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे इमरान खान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में हिंदू और मुस्लिम समुदाय को लेकर भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं, जिससे क्षेत्र का धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश प्रतीत होती है। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए थाना तिजारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि “Imran MLA Tijara” नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी से इमरान खान की आपत्तिजनक फोटो लगाकर धार्मिक व सामाजिक रूप से भड़काने वाले पोस्ट लगातार शेयर किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कृत्य एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान की छवि धूमिल करना है। उनका कहना है कि इमरान खान ने हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी भाई इमरान खान ने इस फर्जी आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक न तो वह आईडी बंद हुई है और न ही उसे चलाने वाला व्यक्ति पकड़ा गया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी फेसबुक आईडी को तुरंत बंद करवाया जाए और उसे चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे मामलों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इससे समाज के धार्मिक सौहार्द पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।



Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



