टपूकड़ा पुलिस ने गोतस्करी कर ले जाए जा रहे चार गौवंश मुक्त कराए, महिला समेत दो गिरफ्तार

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-bhiwadi. टपूकड़ा थाना पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार गौवंशों (दो गायें और दो बछड़े) को गौकशी से बचा लिया है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोडिंग टेंपो में गौवंशों को भरकर तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन निवासी नांगल तेजू, थाना बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) और संगीता निवासी नंगली बलिहार, थाना मांढण, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को हेड कांस्टेबल वीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लोडिंग टेंपो (नंबर आरजे 32 जीसी 5918) नौला धाम मंदिर से नाखनौल रोड की ओर जा रहा है, जिसमें गायें और बछड़े भरे हुए हैं। सूचना पर तत्काल एसएचओ ने एसएस स्पोर्ट्स एकेडमी नाखनौल रोड पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टेंपो को रोका और तलाशी ली तो उसमें दो गायें और दो बछड़े भरे मिले। टेंपो के केबिन में बैठे एक पुरुष और एक महिला से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे इन गौवंशों को गांव नंगली बलिहार (थाना मांढण) से लेकर ग्वालदा गांव गौकशी के लिए छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही गौवंशों को मुक्त कराया और टेंपो को जब्त कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि जिले में गोतस्करी और गौकशी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टपूकड़ा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More