भिवाड़ी में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण का शुभारंभ, युवाओं को खेल से जोड़ना हमारा संकल्प-केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

SHARE:

भिवाड़ी खेल स्टेडियम में अलवर सांसद खेल उत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

ncrkhabar@Bhiwadi. खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को भिवाड़ी खेल स्टेडियम में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण का शुभारंभ केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है, बल्कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी सशक्त करने का माध्यम है।  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों को नई दिशा मिली है और अब गांव-गांव से उभरती प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। भूपेंद्र यादव ने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव का प्रथम चरण बेहद सफल रहा, जिसमें जिले के युवाओं से लेकर हर आयुवर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इस वर्ष आयोजन में लगभग 50 हजार से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस द्वितीय चरण में खो-खो, लंबी कूद, दौड़, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित कई पारंपरिक और आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों के माध्यम से न केवल युवाओं की प्रतिभा सामने आएगी बल्कि जिले में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी सशक्त किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों से जुड़कर अपनी क्षमताओं को निखारें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को श्रेष्ठ पुरस्कार दिए जाएंगे और चयनित खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस अवसर पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

भिवाड़ी खेल स्टेडियम में गुब्बारे उड़ाकर अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

भिवाड़ी खेल स्टेडियम में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व ट्रैक पर दौड़ लगाते धावक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More