“भिवाड़ी में कल से गूंजेगा ‘जेवियर्स मिलन-6’ का उत्सव : आठ विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे सहभागी”

SHARE:

Education@ncrkhabar.com= संत जेवियर्स स्कूल, भिवाड़ी में ‘जेवियर्स मिलन-6’ का शुभारंभ शुक्रवार से धूमधाम के साथ होगा। यह वार्षिक आयोजन दिल्ली प्रोविन्स के अधीन आने वाले आठ संत जेवियर्स विद्यालयों का साझा उत्सव है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, रचनात्मकता और सहयोग की भावना को सशक्त करना है।

प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने बताया कि इस मिलन में दिल्ली प्रोविन्स के तहत आने वाले संत जेवियर्स स्कूल — सी स्कीम जयपुर, राजनिवास नई दिल्ली, रोहिणी दिल्ली, नेवटा जयपुर, बहरोड़, महुआ, रूपनगर (पंजाब) और भिवाड़ी — के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 6 से 8 तक के 26 छात्र इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं, समूह गतिविधियां, वाद-विवाद, वर्कशॉप्स और इंटरएक्टिव सेशंस आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। फादर जुगल किंडो ने कहा कि “जेवियर्स मिलन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है।” कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से संवार दिया गया है। आज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए सभी फादर्स, ब्रदर्स, शिक्षकगण और विद्यार्थियों का विद्यालय प्रबंधन व छात्र-छात्राओं ने तालियों और जयघोषों के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। यह तीन दिवसीय मिलन 2 नवंबर को समापन समारोह के साथ संपन्न होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More