केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि मीरका, मुंडावर एवं हरसौली में विभिन्न कार्यों का उदघाटन एवं लोकार्पण किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने अटल गौरव पथ योजना के तहत हरसौली स्थित संत दास जी मंदिर फटाक से हरसोली सरपंच निवास तक 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क एंव लॉर्ड्स कृष्णा स्कूल स्थित सड़क का लोकार्पण तथा 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र मीरका तथा सांसद निधि से 10 लाख रुपए में तैयार हुए सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। इसके साथ ही बजट घोषणा 2025-26 के तहत एक करोड़ 93 लाख 500 की राशि से लोक देवता श्री श्री 1008 कुंदन दास जी महाराज मंदिर एनीकट जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास तथा मंदिर परिसर में ही लाहडौद के ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे हाल का शिलान्यास एवं नांगल सालिया के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए हॉल का उदघाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं में खेल को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस वर्ष भी सांसद खेल उत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। आयोजन में करीब 50,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह खेल उत्सव 31 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा तथा चयनित खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यम के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु चंबल पानी सप्लाई परियोजना को प्राथमिकता दी गई है, जिसके माध्यम से आने वाले समय में घर-घर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के इस मार्ग को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से मिलें।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More