संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी में विद्यार्थियों ने बिखेरी नवरसों की छटा, जेवियर्स मिलन-6 की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मोहा मन

SHARE:

संत जेवियर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

Education@ncrkhabar.com-Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जेवियर्स मिलन-6 के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय की प्रधान छात्रा अनन्या अनीस ने अपने आत्मीय स्वागत भाषण से अतिथियों का अभिनंदन किया, वहीं विद्यालय के संगीत वर्ग ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को सुरमयी बना दिया। इस अवसर पर दिल्ली प्रोविन्स के आठ विद्यालयों — संत जेवियर स्कूल सी स्कीम (जयपुर), राजनिवास मार्ग (दिल्ली), बहरोड़, महुआ, शाहबाद दौलतपुर (दिल्ली), नेवटा (जयपुर), रुपनगर (पंजाब) और भिवाड़ी — के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।मंच पर विद्यार्थियों ने नवरसों — श्रृंगार, वीर, करुण, हास्य, अद्भुत और शांत रस — के विविध रंगों को नृत्य, नाटक, संगीत और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से साकार कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गगनदीप कोहली ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी अपने जीवन को इन नवरसों से सदैव रसमयी रखें और अपनी प्रतिभा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाएं।” विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने मुख्य अतिथि को दुशाला ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को स्मृति उपहार प्रदान किए गए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहाँ विद्यार्थियों के साथ अभिभावक व अतिथि भी नवरसों के इस सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गए।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More