

ncrkhabar@Bhiwadi. सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण विवाह की अनोखी मिसाल पेश करते हुए यादव समाज, रैणी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में इस बार 61 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य अतिथि और सैकड़ों ग्रामीणों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। आयोजन में सहयोग, सरलता और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सुबह से ही मंडपों में वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ विवाह की रस्में प्रारंभ हुईं। सभी 61 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे समारोह में हर्ष, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। भिवाड़ी यादव समाज समिति के अध्यक्ष सत्यवीर यादव अपने सहयोगियों सहित समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहकर नव विवाहित वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों के कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि “सामूहिक विवाह आज के समय की आवश्यकता है। इससे न केवल सामाजिक एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है, बल्कि अनावश्यक खर्चों में भी कमी आती है।” इस अवसर पर महासचिव सुभाष यादव, एडवोकेट पूरण यादव, सुरेंद्र यादव (कर्मपुर), कृष्ण यादव, कमलेश यादव, भाजपा नेता हर्ष यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। समिति ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में एकजुटता, सादगी और सहयोग की परंपरा को और सशक्त किया जा सके।

Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437



