हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए चुनाव 2025: राकेश शर्मा अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार दोबारा महासचिव चुने गए, सभी 21 पदों पर निर्विरोध चयन

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए (RWA) कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2025 के लिए निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में सभी 21 पदों पर केवल एक-एक नामांकन आने से सभी उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए। राकेश शर्मा को पुनः अध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार को दोबारा महासचिव चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शीला चौहान, सुनील जांगिड़ और जगदीप कुमार, सह सचिव पद पर हरीश भट्ट, मिहिर कुमार, अरुण पांडे, राजेंद्र जिंदल, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, जबकि सदस्य पदों पर मनीराम यादव, अरविंद परासर, मीना गुप्ता, स्वेता सिंह, रितेश सिंह, कुलदीप गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, विवेक कुमार, रामचंदर शर्मा और रमेश भट्ट निर्विरोध विजेता बने। चुनाव प्रक्रिया प्रवीण चौहान, सुभाष, वीरेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र कटारा और सुनील कुमार मिश्रा की निगरानी में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में आधे सदस्य पुनः चुने गए हैं, जबकि बाकी नए चेहरे शामिल हुए हैं। अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि “पिछले दो वर्षों में सोसाइटी में जो अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, उन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा ताकि निवासियों का जीवन स्तर और बेहतर बने।”

 

हिलव्यू गार्डन सोसायटी में आरडब्ल्यूए के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More