भिवाड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध कट्टे बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का दिखावा करने वाले युवकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। भिवाड़ी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिले में बढ़ती ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। भिवाड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र रामकिशन उर्फ बिल्ले और अभिषेक उर्फ इक्का पुत्र कंवर सिंह प्रजापत, निवासी खिज़ुरिवास, के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर अपने दोस्तों और स्थानीय युवाओं में भय और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस की सतर्क सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के चलते यह गतिविधि तुरंत पकड़ में आ गई। एसएचओ सचिन शर्मा ने कहा कि भिवाड़ी पुलिस इसी तरह सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट या वीडियो की सूचना तुरंत पुलिस को दें।अभियान में मटीला चौकी प्रभारी एसआई पुनीत, कांस्टेबल तारा चंद, विकास और सीडीटी टीम भिवाड़ी सक्रिय रहे। पुलिस  आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लेकर आए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई भिवाड़ी में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अवैध हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस का बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

अभिषेक

 

मोहित।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More