भिवाड़ी में 97 करोड़ के निवेश वाली 12 इकाइयों को मिली मंजूरी, 545 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

SHARE:

Business@ncrkhabar.com-Bhiwadi. राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 के तहत जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जिला सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक में भिवाड़ी के औद्योगिक विकास को गति देने वाले 12 प्रकरणों को हरी झंडी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने की। इस दौरान जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी के महाप्रबंधक एवं सदस्य सचिव सी.एम. गुप्ता ने कुल 15 औद्योगिक इकाइयों के प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें विद्युत कर छूट, निवेश अनुदान, रोजगार सृजन अनुदान और ब्याज अनुदान से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे।

सात से दस वर्ष तक टैक्स व अनुदान का लाभ

समिति ने विस्तृत चर्चा और जांच-पड़ताल के बाद 15 में से 12 इकाइयों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। स्वीकृत इकाइयों को योजना के अनुसार अगले 7 से 10 वर्ष तक 100 प्रतिशत विद्युत कर छूट, 75 प्रतिशत निवेश अनुदान तथा 50 प्रतिशत तक रोजगार सृजन अनुदान का लाभ मिलेगा। इन अनुमोदित प्रकरणों में कुल लगभग 97 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जो क्षेत्रीय औद्योगिक विस्तार के साथ-साथ 545 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए हर महीने जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। आवश्यक होने पर औद्योगिक इकाइयों का मौका निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि उद्योगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त एसजीएसटी निशी रानी, रीको भिवाड़ी द्वितीय के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल कुमार अग्रवाल, रीको प्रथम भिवाड़ी के एआरएम कलिका सिंह, आरएफसी के प्रसन्ना कुमार, डिस्कॉम के एईएन भीम सिंह, जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा और अभिनेंद्र सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों का निस्तारण करते एडीएम शिवपाल जाट व अन्य अधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More