संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों ने जताया दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति स्नेह

SHARE:

education@ncrkhabar. com-Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचे सभी दादा-दादी और नाना-नानी का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से हुआ, जिससे माहौल में आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण ऊर्जा का संचार हुआ। स्कूल मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने अपने उद्बोधन में इस वर्ष की थीम ‘प्रेम का आधार, स्वप्न करे साकार’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्य जीवन में दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार बनता है। उनके स्नेह और मार्गदर्शन से बच्चे अपने सपनों को सरलता से साकार करने में सक्षम होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक और रंगीन नृत्यों के माध्यम से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रणव त्यागी की दादी सुषमा त्यागी और इरिस मार्टिन की दादी हज़ल मार्टिन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की और इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या झा और रीना टोप्पो ने किया, जबकि सिस्टर मारिया के निर्देशन और शिक्षकों  के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में ग्रैंड पेरेंट्स द्वारा कराई गई विभिन्न गतिविधियों में विजेता दादा-दादी और नाना-नानी को प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रीमती वर्षा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन न केवल बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह और संबंधों को मजबूत बनाने का माध्यम बना, बल्कि विद्यालय के सकारात्मक और समग्र विकास में योगदान देने वाले सभी प्रयासों को भी उजागर किया।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 5 2 6
Users Today : 195
Total Users : 151526
Views Today : 252
Views This Year : 67888
Total views : 240308
Read More