गुरुग्राम से चोरी की स्प्लेंडर बेचने पहुँचा शातिर बदमाश राजूसिंह गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं हत्या समेत 10 मामले

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. कस्बे के नया गाँव पार्क के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहे शातिर अपराधी राजूसिंह को भिवाड़ी थाना पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से बरामद हीरो स्प्लेंडर बाइक करीब एक माह पहले गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव स्थित एक पीजी से चोरी की गई थी। थाना भिवाड़ी के एसएचओ सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि गुरुवार को एएसआई विजय कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि नया गाँव पार्क के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और वहां मौजूद एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजूसिंह रायसिख निवासी खेड़ी, थाना चौपानकी बताया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह हीरो स्प्लेंडर उसने 12 नवंबर की रात गुरुग्राम के इस्लामपुर गांव स्थित एक पीजी से चोरी की थी और उसे मोटी रकम में बेचने के प्रयास में वहां खड़ा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजूसिंह एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी हत्या और संपत्ति संबंधी मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ भिवाड़ी, भिवाड़ी फेज थर्ड और रेवाड़ी सिटी थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी और वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से कई लंबित चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

भिवाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजूसिंह।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More