भिवाड़ी से श्याम मंदिर तावडू तक रविवार को निकलेगी 3131 फुट लंबी निशान यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

SHARE:

ncrKhabar@Bhiwadi. गुडफेथ प्रॉपर्टी एवं समस्त श्याम परिवार भिवाड़ी की ओर से रविवार को यूआईटी सेक्टर-5 भिवाड़ी से तावडू स्थित श्याम मंदिर तक 3131 फुट लंबी भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ आचार्य नरेश शास्त्री रविवार सुबह आठ विधिवत पूजा बजे विधिवत पूजा-अर्चना करके करेंगे। यात्रा के आयोजक जगपाल सिंह व इंद्रजीत सिंह मोनू ने बताया कि इस पावन निशान यात्रा में भिवाड़ी के साथ-साथ धारूहेड़ा, टपूकड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) लेकर भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ पैदल यात्रा करेंगे। निशान यात्रा भिवाड़ी से प्रारंभ होकर खोरी कला, निजामपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए तावडू स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में श्री श्याम सरकार मित्र मंडल, स्थानीय नागरिकों एवं श्याम प्रेमियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा के समापन के पश्चात दोपहर 2 बजे तावडू के स्कूल में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त माह में भी समस्त श्याम परिवार भिवाड़ी की ओर से भिवाड़ी से खाटू श्याम तक 2121 फुट लंबी भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More