कोटकासिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूबे राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश नाकाम, स्कॉर्पियो व हथियार जब्त

SHARE:

Crime@ncrkhabar.Com-Bhiwadi. कोटकासिम थाना पुलिस ने एनसीआर की कुख्यात सूबे राठी गैंग के दो शूटरों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सन्नी कटारिया और सचिन गुर्जर के रूप में हुई है, जो हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। कोटकासिम थाना एसएचओ एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम क्षेत्र में लूट, अपहरण, फिरौती और हत्या जैसी वारदातों में शामिल हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह के कोटकासिम क्षेत्र में आने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर बीरनवास चौकी पर नाकाबंदी की गई। गत बुधवार की रात्रि करीब पौने दस बजे बीरनवास चौकी पर अवरोधक लगाकर सघन नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान रात करीब 10.35 बजे रेवाड़ी की ओर से तेज गति से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया और उसमें सवार बदमाशों को डिटेन कर लिया गया। तलाशी के दौरान सन्नी कटारिया निवासी बसई सेक्टर-9, थाना सेक्टर-9 गुरुग्राम के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि सचिन गुर्जर निवासी सरस्वती एंक्लेव, सेक्टर-10ए गुरुग्राम के कब्जे से एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अपने साथी डंबल बीलाहेड़ी की शोक सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों से सूबे राठी गैंग की गतिविधियों और अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

कोटकासिम थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More