जिंदल एल्युमिनियम और यातायात पुलिस की अनूठी पहल, गुलाब व चॉकलेट से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिंदल एल्युमिनियम भिवाड़ी द्वारा जिला यातायात पुलिस भिवाड़ी के सहयोग से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

अभियान के दौरान जिंदल एल्युमिनियम के प्रबंधन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को रोककर उनसे संवाद किया। जिन चालकों ने हेलमेट पहन रखा था और सीट बेल्ट लगाई हुई थी, उन्हें गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस अनुशासन की सराहना की गई। वहीं जिन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था या सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, उन्हें भी किसी प्रकार का दंड न देकर प्रेमपूर्वक गुलाब और चॉकलेट भेंट कर भविष्य में नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस अनूठे तरीके से लोगों में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। जिंदल एल्युमिनियम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वे स्वयं अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग होते हैं। कार्यक्रम में जिंदल एल्युमिनियम के प्लांट हेड आशीष गोयल, जनरल मैनेजर हिमांशु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद नरेंद्र खटाना, यातायात पुलिस से सतीश यादव, शेर सिंह, धन सिंह चौधरी सहित कंपनी के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भिवाड़ी में वाहन चालकों को गुलाब व चॉकलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते जिंदल एल्यूमीनियम के अधिकारी व कर्मचारी एवं यातायात पुलिसकर्मी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 21
Total Users : 4572704
Views Today : 23
Total views : 4592222
Read More