नाहटा फाउंडेशन व राजवीर दायमा ने कोकिला वन क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए 251 कंबलों से भरी गाड़ी भिवाड़ी से किया रवाना

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से नाहटा फाउंडेशन एवं समाजसेवी राजवीर दायमा के संयुक्त तत्वावधान में धर्मार्थ सेवा अभियान के तहत 251 कंबलों से भरी गाड़ी को भिवाड़ी से कोकिला वन क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। यह कंबल वहां निवास कर रहे जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कंबलों से लदी गाड़ी को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर पार्षद अमित नाहटा (जैन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची समाजसेवा है। ठंड के समय इस प्रकार के सेवा कार्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में फ़तहे सिंह जी, राजवीर दायमा, अशोक दायमा, सुरेंद्र रावत, पर्वत सिंह, राकेश देहरू, अनिल कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि नाहटा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इन अभियानों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम का समापन मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया तथा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More