
ncrkhabar@Bhiwadi.इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भिवाड़ी द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपीनाथ अस्पताल परिसर में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात IMA भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल एवं गोपीनाथ अस्पताल के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल ने उपस्थित चिकित्सकों, IMA सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय संविधान की गरिमा तथा समाज के प्रति चिकित्सकों की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर IMA के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सेठ, डॉ. विजय भार्गव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. श्रुति, डॉ. राजेंद्र सिंह सहित अनेक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे समारोह की भव्यता और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन IMA भिवाड़ी के सचिव डॉ. मुदित द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौहान ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत रहे, जिन्होंने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम और उत्साह के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098



