भिवाड़ी–टपूकड़ा सिक्स लेन हाईवे का भूमि पूजन, 75 करोड़ से बनेगी सिक्स लेन सड़क, औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार

SHARE:

Business@Ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी से टपूकड़ा तक खिजूरीबास टोल से गुजरने वाली प्रमुख सड़क को चार लेन से छह लेन में विकसित किए जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को तिजारा विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने विधिवत भूमि पूजन कर सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित होगा।विधायक महंत बालकनाथ ने बताया कि लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से 8.55 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण, सर्विस रोड, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, कारोली और सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र एनसीआर के प्रमुख औद्योगिक हब हैं, जहां देश-विदेश की बड़ी कंपनियां संचालित हैं। सिक्स लेन हाईवे बनने से इन औद्योगिक क्षेत्रों में कच्चे माल और तैयार उत्पाद के परिवहन में आसानी होगी, जिससे उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

वर्तमान में बढ़ते यातायात दबाव के कारण इस मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अतिरिक्त लेन के निर्माण से ट्रैफिक सुचारू होगा, समय की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा। विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत कर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है, जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी आभारी हैं

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More