भिवाड़ी में चैंपियन चौक के पास कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के चैंपियन चौक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे ड्रमों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाकों की गूंज से आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार आग औद्योगिक क्षेत्र में सीएसआई कंपनी के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में लगी, जहां भारी मात्रा में प्लास्टिक, लोहे सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ में रखे कुछ ड्रमों में विस्फोट होने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रीको दमकल केंद्र भिवाड़ी के इंचार्ज राजू के अनुसार, आग बुझाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

अवैध कबाड़ गोदामों पर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि भिवाड़ी में आबादी और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच अवैध रूप से संचालित कबाड़ गोदामों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के नजदीक बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री का भंडारण गंभीर खतरे को आमंत्रण देता है। हर बार आग लगने के बाद जांच और कार्रवाई के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान अब तक नजर नहीं आया है। इससे न केवल आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को भी संभावित नुकसान की आशंका बनी रहती है।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित चैंपियन चौक के पास कबाड़ गोदाम में लगी आग की उठती लपटें।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित चैंपियन चौक के पास कबाड़ गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More