भिवाड़ी में कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त, नौ अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग से किया इंकार तो दो स्वास्थ्य परीक्षण में अयोग्य

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत जिला भिवाड़ी में चयनित 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशों के अनुसार की गई है। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों में से कुछ ने अन्यत्र रोजगार मिलने के कारण स्वेच्छा से पुलिस सेवा में नियुक्ति लेने से इंकार कर दिया, जबकि दो अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्थायी रूप से अयोग्य पाए गए। जानकारी के अनुसार अन्यत्र नौकरी मिलने के कारण मनीष सिंह चौहान (रोल नं. 210083340), विनोद बिडियासर (रोल नं. 210085252), पुष्पेन्द्र सिंह (रोल नं. 210085797), मनीष कुमार गुर्जर (रोल नं. 210000385), गोविंद सिंह गुर्जर (रोल नं. 210086313), योगेश सिंह गुर्जर (रोल नं. 210152773), देवकरण सिंह (रोल नं. 210095681), डिंपी कंवर (रोल नं. 210029810) और नितेश कुमार शर्मा (रोल नं. 210093426) ने नियुक्ति लेने से मना कर दिया। इसके चलते उनका चयन निरस्त किया गया। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्थायी रूप से अयोग्य पाए जाने के कारण रामकुमार (रोल नं. 210073505) और किशन लाल (रोल नं. 210003791) का चयन भी निरस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के नियमों और भर्ती प्रक्रिया के प्रावधानों के तहत की गई है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107
Read More