LPG Gas Supply Adequate in Khairthal-Tijara : एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई, हेल्पलाइन नम्बर जारी

SHARE:

ncrkhabar@Khairthal-Tijara.जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर पैनिक बुकिंग या गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें।

मुख्य सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एकीकृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से गैस के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही वैकल्पिक ईंधन साधनों जैसे सोलर कुकर और इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध रिफिलिंग, गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, अधिक कीमत पर बिक्री या कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। यदि इस प्रकार की कोई भी गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति का विनियमन एवं वितरण) आदेश, 2000 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।तेल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को बल्क एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी कि पिछली आपूर्ति के 25 दिन बाद ही गैस बुकिंग स्वीकार की जाएगी। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए वे 181, 112 और उपभोक्ता मामलात विभाग की हेल्पलाइन 14435 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More