भिवाड़ी में फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी निरुद्ध, पहले पकड़े गए थे दो आरोपी

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त साइकिल रिक्शा भी जब्त किया है।

थानाधिकारी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लाजपत नगर, दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह ने भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी की रात रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एच.के. पॉलिमर फैक्ट्री में अज्ञात चोर घुस गए और वहां से करीब 5-6 लाख रुपये कीमत के मोटर, कॉपर वायर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक वांछित बाल अपचारी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही शमशाद निवासी कारेंडी थाना चौपानकी और सन्नी कुमार निवासी सूरज सिनेमा भिवाड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से कॉपर निर्मित चार मोटर भी बरामद की गई थीं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More