Bhiwadi News : हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर रोड पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए लगाई गुहार

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान आवासन मंडल के सेक्टर 9, 10 और 11 में जलभराव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़कों पर लगातार पानी भरा रहने से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं आसपास की कंपनियों से फैल रही गंदगी ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है।

स्थानीय निवासी कृष्ण जांगड़ा ने बताया कि क्षेत्र में जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मामूली बारिश या पानी के बहाव से ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, क्योंकि स्कूल बसों की आवाजाही बाधित हो रही है। महिलाएं और बुजुर्गों को भी घर से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण सड़कों की हालत भी खराब हो चुकी है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More