काली बाड़ी ट्रस्ट भिवाड़ी ने जरूरतमंदों को कराया भोजन वितरण

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.काली बाड़ी ट्रस्ट भिवाड़ी द्वारा अरावली विहार क्षेत्र (एमएलए/एमपी क्वार्टर के आसपास) एवं हेतराम चौक स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। ट्रस्ट की यह सेवा पहल लगातार तीसरे माह भी जारी रही, जो करुणा और समर्पण का उदाहरण बन रही है।

इस माह के भोजन वितरण कार्यक्रम को दुबई निवासी मास्टर वीर मजूमदार ने प्रायोजित किया, जो ट्रस्ट के संरक्षक बिस्वजीत सेनगुप्ता के पोते हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समाजसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट के चेयरमैन अमित नहाटा व अध्यक्ष टी.के. चक्रवर्ती के नेतृत्व में सीनियर मेंबर बिस्वजीत सेनगुप्ता, अभिजीत साहा, अंकन गुप्ता, दिलीप डे, देबब्रत सरकार सहित उपाध्यक्ष राजवीर दायमा, केशु गुर्जर व नवनीत चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस दौरान महासचिव प्रबीर कुमार प्रामाणिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सुकुल एवं समिति सदस्य उज्ज्वल भौमिक, सुचरिता मजूमदार, मीता भौमिक, सुमित सरकार, राजकुमार चौधरी, गोकुल मंडल, पंचदेव कर्मकार और अरिजीत चटर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में करुणा, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

भिवाड़ी में काली बाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अरावली विहार व सब्जी मंडी क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 18
Total Users : 4572701
Views Today : 20
Total views : 4592219
Read More